मध्य प्रदेश

बूथ विस्तार अभियान का मतलब लोगों के बीच रहना, उन्हें पार्टी से जोड़ना: बोले CM शिवराज

cm gurunanak mandal1_308
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज से जो बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरू हो रहा है, उसका मतलब सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि हमेशा लोगों के बीच रहना है। उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाना और पार्टी के साथ जोड़ना भी है। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बात मंगलवार को भोपाल उत्तर विधानसभा के गुरुनानक मंडल के वार्ड 10 के बूथ क्रमांक 39 में बूथ विस्तारक अभियान-2 का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, चेतन भार्गव, मनोज राठौर, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, बूथ अध्यक्ष सुकांति कपुरिया एवं बूथ समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार का काम लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ सबको मिलता है। हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाएं और उन्हें यह समझाएं भी कि उन्हें इस योजना का लाभ कैसे मिल रहा है। अगर कार्यकर्ता हितग्राहियों को यह बात समझाने में सफल हो गए, तो उनके मन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम जागेगा। जब हम आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचायेंगे तो वह हमसे पारिवारिक रूप से जुड़ जाएंगे। फिर कांग्रेस चाहे कितनी भी ताकत लगा ले, लोग भारतीय जनता पार्टी से दूर नहीं जा पाएंगे।  यह भी पढ़ें-जेलों में कैदियों को मिलेंगे फ्लैट, बाहर जाकर भी कर सकेंगे काम, किए जा... उन्होंने कहा कि हमें घर-घर संपर्क कर लोगों से मित्रवत संबंध बनाना है। किसी भी प्रकार की मुसीबत आने पर उनकी मदद करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन 25 मार्च से भरे जाएंगे। जिन परिवारों की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से कम है, उनके आवेदन भरवाएं। इस योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को मिलना चाहिए। हर बूथ पर जीत हासिल करना है मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आमजन के बीच काम नहीं किया। लेकिन हमें हर क्षेत्र में, हर वर्ग और समाज के बीच जाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ पर अधिकतम वोटों से जीत हासिल करना है और हम निश्चित रूप से उत्तर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हम आमजन के साथ मिलकर एक परिवार की तरह काम करेंगे और इतने भाई-बहनों के बीच में रहते हुए हमारी जीत सुनिश्चित है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)