देश उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़

Ayodhya Deeptotsav 2023: 22 लाख 23 हजार दीपों से जगमगाई रामनगरी, फिर बना विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav-2023-Ramnagari
Ayodhya-Deepotsav-202 Ayodhya Deeptotsav 2023: दिवाली की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया. रोशनी के इस त्योहार में 51 अलग-अलग घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीपक जलाकर एक रिकॉर्ड बनाया गया. जिससे अयोध्या नगरी स्वर्ग से भी सुंदर हो गई है। 7वें दीपोत्सव पर सरयू नदी के किनारे 51 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

23 मिनट तक हुई आतिबाजी

दीपोत्सव पर अयोध्या की छटा बेहद निराली थी। ऐसा लग रहा था मानों रामराज उतर आया हो। हर कोई इस दृश्य को अपनी आंखों में कैद कर लेना चाहता था। लेजर शो के बाद 23 मिनट तक आतिशबाजी चली। इस दौरान 84 लाख रुपये के ग्रीन पटाखे जलाये गये। दीपोत्सव पर दीप जले तो सरयू तट पर राम की बगिया जगमगा उठी। ये भी पढ़ें..Diwali 2023: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ऐसे मनाएं दीपावली, बनाएं पटाखों से दूरी Ayodhya-Deepotsav-202

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में इतना उत्साह देखने को मिला कि देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग इस उत्सव का हिस्सा बनने पहुंचे। अयोध्या दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। दीपोत्सव के अवसर पर सरयू नदी। इसे भी भव्य तरीके से सजाया गया था। Ayodhya-Deepotsav-2023 सरयू नदी के पुल पर रोशनी की लड़ियां लटकती रहीं। सरयू का जल अपनी सुनहरी रोशनी में अलग-अलग रंग बिखेरता हुआ प्रतीत हो रहा था। छोटी दिवाली के मौके पर भगवान श्री राम का भव्य शृंगार किया गया। इस मौके पर रामलला के अस्थायी मंदिर को अलग-अलग रंगों से सजाया गया था। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)