Featured राजस्थान

प्यार के लिए अब अंजू ने पार की सीमा....भारत से पहुंची पाकिस्तान, रो-रोकर बच्चों का बुरा हाल

anju love story
anju love story अलवरः पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार (anju love story) में पागल राजस्थानी बहू के सीमा पार पहुंचने की जानकारी मीडिया में आग की तरह फैल गई है। अलवर जिले की महिला अंजू अपने पति और बच्चों को बिना बताए पाकिस्तान के लाहौर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है। अंजू की पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। यह महिला मध्यप्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है। दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। 34 साल की अंजू राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। अंजू के दो बच्चे 14 साल का एक लड़का और एक लड़की हैं। दोनों बच्चे पिता के पास हैं। ये महिला एक टू व्हीलर कंपनी में काम करती थी। पति अरविंद ने बताया कि 23 जुलाई की शाम करीब 4 बजे पत्नी अंजू (anju love story) ने व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। वह तीन-चार दिन में भारत वापस आ जाएंगी। ये भी पढ़ें..सीमा पार प्यारः फेसबुक पर अंजू को हुआ नसरुल्लाह से प्यार, मिलने पहुंच गयी पाकिस्तान बच्चों की गुहार-मम्मी वापस आ जाओ अंजू के पाकिस्तान के लाहौर पहुंचने की सूचना जैसे ही उसके पति को मिली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पहुंची है, इस बात की जानकारी उसके पति को मीडिया के जरिए पता चली। उसका कहना है कि नसरुल्लाह से दोस्ती के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का निवासी है। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। अब अंजू के बच्चों ने उससे वापस लौट आने की गुहार लगा रहे है कि प्लीज मम्मी आप वापस आ जाओ। पति अरविंद का भी कहना है कि उसकी पत्नी जरूर वापस आएगी। अरविंद भिवाड़ी में इंटेक्स कंपनी में कार्यरत है और उसकी पत्नी अंजू भी उसी निजी कंपनी में रेज्युमे ऑपरेटर एंट्री के पद पर काम करती थी। अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी अंजू ने विदेश में नौकरी करने के लिए करीब दो साल पहले अपना पासपोर्ट बनवाया था। अरविंद 2005 से भिवाड़ी में रह रहे हैं और अपने दो बच्चों और पत्नी अंजू के भाई के साथ इधर-उधर किराए के फ्लैट में रहते हैं।

भारत में पाकिस्तान महिला सीमा हैदर की हर तरफ चर्चा

गौरतलब है कि आजकल पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर के भारत आने की चर्चा जोरों पर है। वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। तब सचिन नोएडा में मीना के साथ रह रहा था। हालांकि, अंजू और सीमा में एक बड़ा अंतर ही बताया जा रहा है कि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में घुसी थी। वहीं, अंजू ने बाकायदा कानूनी तरीके से अपना पासपोर्ट बीजा बनवाया और तब जाकर पाकिस्तान में एंट्री ली। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)