Featured राजस्थान

पाकिस्तान से सामने आया अंजू का नया वीडियो, कहा- मैं पूरी प्लानिंग से आई हूं... भारत से की ये अपील

anju love story-in-pakistan
anju love story अलवरः पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार में पागल राजस्थानी बहू के सीमा पार पहुंचने की जानकारी मीडिया में आग की तरह फैल गई है। अलवर जिले की महिला अंजू (anju love story) अपने पति और बच्चों को बिना बताए पाकिस्तान के लाहौर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है। अंजू की पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। यह महिला मध्य प्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है। दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। 34 साल की अंजू राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। अंजू के दो बच्चे 14 साल का एक लड़का और एक लड़की हैं। दोनों बच्चे पिता के पास हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अंजू को लेकर तरह तरह को खबरे चल रही है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान से अंजू ने एक वीडियो बनाकर अपने परिजन को भेजा है। इसमें उसने पुलिस प्रशासन व मीडिया से अपील की है कि उनके बच्चों या परिवार के सदस्यों को परेशान नहीं किया जाए। ये भी पढ़ें..प्यार के लिए अब अंजू ने पार की सीमा….भारत से पहुंची पाकिस्तान, रो-रोकर बच्चों का बुरा हाल अंजू ने कहा कि वह अचानक पाकिस्तान नहीं आई हैं। वह काफी समय से इसकी योजना बना रही थी। वह कानूनी तौर पर पाकिस्तान आई हैं। वह जिस तरह से आई हैं, उसी कानूनी तरीके से भारत लौटेंगी। जिसे भी बात करनी हो सीधे अंजू से बात करे वह हर बात का जवाब देगी। दरअसल, राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू के पाकिस्तान के लाहौर पहुंचने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया. अंजू के पति अरविंद से भिवाड़ी में पूछताछ की जा रही है।

जानें किया है पूरा मामला

बता दें कि रविवार रात सूचना मिली कि भिवाड़ी की रहने वाली अंजू (anju love story) पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खानपुर गांव का रहने वाला अरविंद साल 2005 में नौकरी के लिए भिवाड़ी आया था। 2007 में उनकी मुलाकात मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली अंजू से हुई और उन्होंने शादी कर ली। अंजू भी भिवाड़ी के टपूकड़ा में एक कंपनी में काम करती है। उसने नसरुल्लाह नाम के एक व्यक्ति से शादी कर ली है। इस तरह की खबरें चल रही हैं. दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई है।

भारत में पाकिस्तान महिला सीमा हैदर की हर तरफ चर्चा

गौरतलब है कि आजकल पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर के भारत आने की चर्चा जोरों पर है। वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। तब सचिन नोएडा में मीना के साथ रह रहा था। हालांकि, अंजू और सीमा में एक बड़ा अंतर ही बताया जा रहा है कि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में घुसी थी। वहीं, अंजू ने बाकायदा कानूनी तरीके से अपना पासपोर्ट बीजा बनवाया और तब जाकर पाकिस्तान में एंट्री ली। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)