Featured दिल्ली

Interpol: 90वीं इंटरपोल महासभा को आज संबोधित करेंगे अमित शाह

amit shah
अमित शाह

नई दिल्लीः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 12.50 बजे दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इंटरपोल की 90वीं महासभा 18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली में चल रही है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महासभा को संबोधित किया था। महासभा में पाकिस्तान के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए हैं। इनमें मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं।

ये भी पढ़ें..PM Modi: उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, केदारनाथ में की पूजा अर्चना, रोपवे का किया शिलान्यास

उल्लेखनीय है कि महासभा इंटरपोल की सर्वोच्च शासी निकाय है और इसके कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक करती है। लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक हुई है। आखिरी बार यहां 1997 में हुई थी। भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह के साथ नई दिल्ली में 2022 में इंटरपोल महासभा की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था। यह आयोजन पूरी दुनिया को भारत की कानून और व्यवस्था प्रणाली में सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

क्या है इंटरपोल?

बता दें कि ऑस्ट्रिया के विएना में 7 सितम्बर 1923 को इंटरपोल की स्थापना हुई थी। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को इंटरपोल के रूप में जाना जाता है। दुनियाभर के पुलिस नेटवर्क को जोड़ने वाला यह संगठन अपराध नियंत्रण पर काम करता है। इस बार इंटरपोल से 195 देश के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस नेटवर्क से जुड़े सभी देश अपने प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों को इंटरपोल में डेपुटेशन पर भेजते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)