Featured टॉप न्यूज़ दुनिया मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, इस फेमस कॉमेडियन और अभिनेता का निधन

Richard Lewis
Richard Lewis Died: अमेरिकी हास्य अभिनेता रिचर्ड लुईस अब हमारे बीच नहीं रहे। सत्तर और अस्सी के दशक के मशहूर अभिनेता रिचर्ड लुईस ने अपने शानदार अभिनय से सारी दुनिया को जमकर हंसाया है। सबको हंसाने वाले रिचर्ड लुईस (Richard Lewis) ने 76 साल की उम्र में मंगलवार को अंतिम सांसें ली। उनका निधन लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर हुआ। american-comedian-richard-lewis-passes-away अभिनेता रिचर्ड लुईस के प्रवक्ता जेफ अब्राहम ने द न्यूयॉर्क टाइम्स से यह दुखद सूचना साझा की। अब्राहम ने कहा कि, 'रिचर्ड का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।' आपको बता दें कि, रिचर्ड लुईस को स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में अपने चुटीले अंदाज से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन किया। WPL 2024: यूपी वॉरियर्स ने रोका Mumbai Indians का विजय रथ, 7 विक्रटे से दी करारी शिकस्त वह न्यूयॉर्क के नाइट क्लबों की शान रहे। वह देर रात के टॉक शो 'लेट नाइट विद डेविड लेटरमैन' में 48 बार दिखाई दिए। रिचर्ड के खाते में 'रॉबिन हुड: मेन इन टाइट्स' जैसी शानदार फिल्में हैं। लुईस ने पिछले साल घोषणा की थी कि, उन्हें पार्किंसंस रोग है। रिचर्ड ने खराब स्वास्थ्य की वजह से 2021 में स्टैंड-अप कॉमेडी छोड़ने की घोषणा की थी। रिचर्ड लुईस के निधन के बाद हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स ने उनको याद किया और उनको श्रद्धांजलि दी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)