प्रदेश Featured दिल्ली टॉप न्यूज़

MCD Result Live: 64 वार्डों में आप ने दर्ज की जीत, भाजपा को 50 तो कांग्रेस को मिलीं 4 सीटें

mcd_compressed

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चार दिसंबर को हुए चुनाव के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने 64 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा ने 50 सीटों पर कब्जा कर लिया है। दोपहर 11.40 बजे के आसपास अधिकारियों के रुझान के अनुसार, आप 71 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 52 सीटों पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें..MCD Election Result 2022: भाजपा-आप में कांटे की टक्कर, 110 सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त

4 वार्डो में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस 6 वार्डो में आगे चल रही है। एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। नगर निगम के 250 वार्डो के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)