मध्य प्रदेश

यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल हुई MP की 6 ऐतिहासिक धरोहरें, सीएम मे दी बधाई

6 historical heritages of MP included in UNESCO's tentative list, (1)
UNESCO News: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने मध्य प्रदेश के छह पर्यटन स्थलों को अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है। ये पर्यटन स्थल हैं - ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजेश्वर महादेव मंदिर-भोजपुर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा, बुरहानपुर और रामनगर और मंडला का गोंड स्मारक। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश की महान संस्कृति और सभ्यता विश्व पटल पर भी स्थापित हो रही है। यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र द्वारा मध्य प्रदेश के छह विरासत स्थलों को भारत की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक विरासत अब विश्व धरोहर के रूप में पहचानी जायेगी। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव तथा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें-नीतीश कैबिनेट का विस्तार, रेनू देवी और मंगल पांडे बने मंत्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन और निर्देशन में प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सूची में नाम शामिल होने से गंतव्य के बारे में जागरूकता बढ़ेगी, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और इसे वैश्विक पहचान भी मिलेगी। इन ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में नामांकन के लिए बोर्ड द्वारा नामांकन की प्रक्रिया की गयी।अब इन स्थलों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की स्थायी सूची में अधिसूचित कराने के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)