देश Featured

खौफनाक! युवक ने मां-बहन सहित 4 को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, वजह में..

crime

अगरतला: त्रिपुरा के धलाई जिले में एक नृशंस हत्या के मामले में एक किशोर ने मां और बहन सहित अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपी लड़के को रविवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बाजार में बत्तख बेचने गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात लड़के ने अपने दादा बादल देबनाथ (70), मां समिता देबनाथ (32), 10 वर्षीय बहन, चाची रेखा देब (42) को कुल्हाड़ी से मार डाला। पूर्वी त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर थाना क्षेत्र के दुरई शिब बारी गांव में यह भयावह घटना घटी।

अधिकारी ने कहा, चारों को मारने के बाद, लड़के ने उनके शवों को उनके घर के पीछे एक निमार्णाधीन सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। लड़के के पिता हरधन देबनाथ (एक बस कंडक्टर) ने आधी रात के बाद घर लौटने के बाद शवों को देखा और पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अब लड़के से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या अपराध में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था।

ये भी पढ़ें-हनी ट्रैप: बदमाशों ने चाकू के दम पर कराया ये काम...

पुलिस ने उसके पिता और पड़ोसियों के हवाले से कहा कि लड़का कंप्यूटर गेम का आदी था और ऑनलाइन गेमिंग खेलने के लिए वह अक्सर अपने घर से पैसे चुराता था। अधिकारी ने कहा कि अपराध के मकसद और अन्य विवरणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें