Featured फोटो मनोरंजन

Urvashi Rautela ने 30वें बर्थडे पर काटा 24 कैरेट का गोल्ड केक, ट्रोलर्स ने लिए मजे

urvashi rautela 30th birthday
Urvashi Rautela Birthday, मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। 25 फरवरी को यानी रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर उर्वशी ने रैपर व सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अभिनेत्री ने हनी सिंह द्वारा उपहार में दिया गया 24 कैरेट सोने का केक काटकर अपना विशेष दिन मनाया।

रेड कलर की ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही Urvashi

हनी सिंह के साथ गोल्ड केक काटते हुए उर्वशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला हनी सिंह के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान वह 24 कैरेट असली सोने का केक काटती नजर आ रही हैं। पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने अपना बर्थडे लव डोज 2 के सेट पर मनाया। उन्होंने हनी सिंह का शुक्रिया भी अदा किया।

ट्रोलर्स ने लिए मजे

जिसके बाद से वह ट्रोल हो रही हैं। उर्वशी रौतेला वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन इस बार ट्रोलर्स ने जमकर मजे लिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, उर्वशी के पेट में तो सोना ही सोना होगा। एक ने लिखा, 'अब हनी सिंह का पतन शुरू हो गया है।' एक यूजर ने लिखा, 'इतने पैसे का शो ऑफ क्यों करना है इसे ?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतने पैसे कहां से आए इनके पास?' urvashi-rautela ये भी पढ़ें..Writer Kumar Sahni: मशहूर निर्देशक व लेखक कुमार साहनी का निधन, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

साउथ की फिल्मों की शूटिंग में बिजी है उर्वशी

फिलहाल उर्वशी इन दिनों साउथ की फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। उर्वशी के पास अक्षय कुमार, बॉबी देओल और सनी देओल जैसे स्टार के साथ भी फिल्में है। उन्हें आखिरी बार स्कंद में देखा गया था। उर्वशी अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)