Mumbai: शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे पर अपहरण का आरोप, FIR

0
6

FIR

मुंबई: मुंबई में एक म्यूजिक कंपनी के सीईओ के अपहरण के मामले में शिंदे ग्रुप के विधायक प्रकाश सुर्वे (prakash surve) के बेटे राज सुर्वे समेत 15 लोगों के खिलाफ गोरेगांव के वनराई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिकायतकर्ता राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 15 लोगों ने गोरेगांव स्थित उनके ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस पर धावा बोल दिया और बंदूक की नोक पर मुझे जबरन विधायक प्रकाश सुर्वे (prakash surve) के ऑफिस में ले गए। इसके बाद उससे 100 रुपए के स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए और गाली-गलौज कर मारपीट की गई। उस समय वहां मनोज मिश्रा, पद्माकर, राज सुर्वे, विक्की शेट्टी और अज्ञात लोग थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह प्रिंस को बचाया।

ये भी पढ़ें..‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी पर महात्मा गांधी के परपोते तुषार को पुलिस ने…

राजकुमार के वकील सदानंद शेट्टी ने बताया कि पूरा मामला साढ़े आठ करोड़ रुपये का है। राजकुमार सिंह ने म्यूजिक प्रोडक्शन के लिए आदिशक्ति फिल्म्स के मालिक मनोज मिश्रा को साढ़े आठ करोड़ रुपये दिये थे। इस संबंध में दोनों के बीच अनुबंध भी हुआ था, लेकिन अनुबंध रद्द कराने के लिए मनोज मिश्रा ने बंदूक की नोक पर राजकुमार सिंह का अपहरण कर लिया और स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया। इस मामले में वनराई पुलिस स्टेशन की टीम ने शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे (prakash surve) के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)