Featured राजस्थान पंजाब क्राइम

Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर नितिन फौजी, रोहित समेत तीन गिरफ्तार

Gogamedi Murder Case (1)
Gogamedi-Murder-Case Gogamedi Murder Case, जयपुरः श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में वांछित शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने चंडीगढ़ में पकड़ लिया। ये सभी सेक्टर-22 के एक होटल में रुके थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन के मुताबिक, शनिवार देर रात होटल में छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

मनाली के रास्ते पहुंचे चंडीगढ़

बता दें कि यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से की। तीनों को पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच ऑफिस ले जाया गया है। वहां से उन्हें जयपुर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद तीनों राजस्थान से हरियाणा के हिसार पहुंचे। यहां से मनाली गये। इसके बाद मनाली से चंडीगढ़ पहुंचे। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस उन तक पहुंची।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिछाया जाल

इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटरों की मदद करने वाले रामवीर जाट को गिरफ्तार किया था। रामवीर नितिन फौजी का दोस्त है। दिल्ली पुलिस को शनिवार दोपहर 2 बजे उसके चंडीगढ़ में होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस के एडीजी (क्राइम) रवींद्र सिंह ने यह जानकारी राजस्थान पुलिस से साझा की। इसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। ये भी पढ़ें..Palghar: नकली ग्राहक बनकर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 को बचाया इससे पहले 9 दिसंबर को पुलिस ने उनके सहयोगी रामवीर जाट को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि शूटर रामवीर और नितिन फौजी पुराने मित्र है । दोनों के गांव एक-दूसरे के करीब हैं। इतना ही नहीं दोनों ने 12वीं क्लास तक साथ पढ़ाई और उसके उसके बाद नितिन साल 2019-20 में सेना में शामिल हो गए थे। घर में घुसकर मारी थी गोली बता दें, 5 दिसंबर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर नितिन और रोहित ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गये। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। इसके चलते एक तरफ जहां 6 दिसंबर को पूरा राजस्थान बंद रहा, वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में इस हत्या के खिलाफ प्रदर्शन हुए। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुखदेव की हत्या करने वाले दोनों शूटरों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)