खेल Featured

ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका के सामने वर्ल्ड चैंपियन ने टेके घुटने, वनडे क्रिकेट के इतिहास इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार

England-vs-South-Africa England vs South Africa, World Cup 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया। हेनरिक क्लासेन (67 गेंद, 109 रन) के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हरा दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए 400 के जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने महज 100 रन पर 8 विकेट खो दिए थे। इसके बाद मार्क वुड ने नाबाद 43 और गस एटकिंसन 35 ने हार का अंतर कम किया। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की इस वर्ल्ड कप में यह तीसरी हार है।

बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी

पहले बल्लेबाजी करते हुये दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए थे। वहीं 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज संघर्ष करता नजर नहीं आया। सबसे पहले जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जो रूट 02 रन और डेविड मलान 06 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। 24 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद सभी की निगाहें बेन स्टोक्स पर थीं, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। स्टोक्स पांच रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हुए। ये भी पढ़ें..World Cup: समरविक्रमा की नाबाद अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से रौंदा इसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने बड़े शॉट खेले, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। जोस बटलर सात गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। जबकि हैरी ब्रूक ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। इसके बाद डेविड विली 12 रन और आदिल राशिद 10 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह इंग्लैंड ने महज 100 रन पर आठ विकेट खो दिए थे। रीस टॉपले चोटिल थे, इसलिए दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 9 विकेट लेने थे। हालांकि, मार्क वुड ने 17 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन और गस एटकिंसन ने 21 गेंदों में सात चौकों की मदद से 35 रन बनाकर हार का अंतर कम किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने पांच ओवर में एक मेडन के साथ 26 रन देकर दो विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने शानदार शतक जड़ा

वहीं मार्को यानसेन ने 35 रन देकर दो विकेट लिये। इसके अलावा गेराल्ड कोएत्जी को तीन सफलताएं मिलीं। उन्होंने चार ओवर में 35 रन दिये। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 109 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं रीजा हेंड्रिक्स ने 85 रन, वान डेर डुसेन ने 60 रन और मार्को जानसन ने नाबाद 75 रन बनाए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)