देश Featured दिल्ली

Republic Day 2024: जमा देने वाली ठंड में भी जवानों का जोश हाई, गणतंत्र दिवस की रिहर्सल जारी

Republic Day 2024 , नई दिल्लीः पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर और कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली की रफ्तार मानों धम सी गई है। घने कोहरे असर हवाई उड़ानों और ट्रेनें पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय समेत करीब 120 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। वहीं कोहरे के कारण दिल्ली पहुंचने वाली 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सुबह घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के अमृतसर में शीतलहर के बीच घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी काफी कम रही। कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।

जमा देने वाली ठंड में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल जारी

उधर दूसरी ओर कड़ाके की ठंड का गणतंत्र दिवस परेड पर कोई असर नहीं पड़ा है। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी रही। इतना ही नहीं, सैन्य परेड के अलावा अलग-अलग राज्यों की झांकियों और उसके लिए रोजाना अभ्यास की भी तैयारी चल रही है। हर साल की तरह इस बार भी इस परेड की तैयारियां चल रही हैं। सुबह से शाम तक सेना के जवान मार्च करते नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें..Delhi Cold Wave: कोहरे से थमी दिल्ली की रफ्तार, 120 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित, कई ट्रेनें लेट

इन राज्यों में सबसे ज्यादा पड़ रहा कोहरे का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह 7 बजे ताजा सैटेलाइट इमेज जारी की है। विभाग ने बताया कि आधी रात के बाद बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में कोहरा कम रहा। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)