उत्तर प्रदेश

अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत पर लहराएगा राम ध्वज, विश्व पटल पर छाएगा यूपी

लखनऊः 26 जनवरी को जब देश के राष्ट्रपति राजपथ पर भारतीय तिरंगे को फहरा रहे होंगे तो अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो, करीब साढ़े पांच हजार पर प्रभु श्रीराम मंदिर और उत्तर प्रदेश पर्यटन का झंडा (Ram flag) शान से लहरा रहा होगा। गौरव का यह क्षण लखनऊ निवासी वीरेंद्र सिसौदिया के प्रयासों से आएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह अभियान अयोध्या में श्री रामलला की प्रतिष्ठा के दिन शुरू किया गया था। सेना से सेवानिवृत्त और पर्वतारोही वीरेंद्र का लक्ष्य लोगों में पर्यटन और बेहतर स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

रामलला और यूपी पर्यटन का झंडा लहराएगा

मंत्री ने कहा कि किलिमंजारो पर चढ़ाई के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन तय किया गया है। यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि इसकी शुरुआत भी एक शुभ दिन पर हुई और इसका समापन भी एक विशेष दिन पर होगा। जब हमारा देश गणतंत्र दिवस मना रहा होगा तो अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत पर रामलला और उत्तर प्रदेश पर्यटन का झंडा लहरा रहा होगा। Gyanvapi Masjid Case: मौजूदा ढांचे के निर्माण से पहले वहां एक बड़ा हिंदू मंदिर था उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लाखों लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। इससे न केवल वहां के लोगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यटन के रूप में विश्व पटल पर उत्तर प्रदेश का एक और स्थान विकसित होगा। इससे देश और दुनिया को यह संदेश भी मिलेगा कि पर्यटन पर बहुत कुछ निर्भर करता है। देश की अर्थव्यवस्था, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, वैश्विक खतरों और लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरूकता जिन्हें छोटे-छोटे प्रयासों से बचाया जा सकता है।

यूपी सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाएगा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश को दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या दुनिया की सबसे सुंदर नगरी के रूप में विकसित हो रही है। यहां के पर्यटन स्थलों को दुनिया भर में प्रचारित किया जा रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)