प्रदेश Featured

रांची एयरपोर्ट कंट्रोलर की हत्या के दोषी को 10 साल कैद की सजा

Ranchi:  अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत ने सोमवार को रांची (Ranchi)एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू मरांडी की हत्या मामले में दोषी करार अमन चंद्र को 10 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने मरांडी पर जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

कार बैक करने को लेकर हुआ था विवाद

कार बैक करने के मामूली विवाद में रांची एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू मरांडी की हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना 28 मई, 2022 की है। सोनू मरांडी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन सवार हजारीबाग निवासी अमन चंद्र की कार से उसका आमना-सामना हो गया था। कार बैक करने को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। आरोपित ने गाली-गलौच करते हुए सोनू मरांडी को लात-घूंसों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और वहां से फरार हो गया था। ये भी पढ़ें: Hazaribagh: मुठभेड़ के दौरान पुलिस बल ने TPC उग्रवादियों को दिया करारा जवाब

इलाज के दौरान सोनू मरांडी की मौत

रांची एयरपोर्ट के बीच सड़क पर अचेत पड़े सोनू मरांडी के परिजन सूचना पाकर वहां पहुंचे और घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 31 मई, 2022 को सोनू मरांडी की मौत हो गई थी। रांची एयरपोर्ट थाना की पुलिस तीन जून, 2022 को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में पहले मारपीट का केस दर्ज हुआ था लेकिन सोनू मरांडी की मौत के बाद हत्या का प्राथमिकी दर्ज हुई थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)