Draupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्वालियर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

0
75

 President Draupadi Murmu Gwalior Visit today

Draupadi Murmu Gwalior Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार यानी आज को संगीत, कला और शिक्षा की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर दौरे पर रहेंगी। अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ट्रिपल-ITM) के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके साथ ही वह महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम, जय विलास पैलेस भी देखने जाएंगी।

राज्यपाल करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी

राज्यपाल मंगूभाई पटेल सुबह 11 बजे ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट महाराजपुरा पहुंचेंगे। वह सुबह 11.35 बजे एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5 बजे राज्यपाल पटेल एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति मुर्मू को विदाई देंगे।

इसके बाद वह शाम करीब 5.20 बजे विमान से भोपाल के लिए रवाना हो जायेंगे। ट्रिपल आईटीएम के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ट्रिपल आईटीएम बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन दीपक घैसास और ट्रिपल आईटीएम के निदेशक प्रोफेसर श्रीनिवास . सिंह भी मंच पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें..हिंदू धर्म अपनाने की गुहार लगाने वाले आमिर के घर फोर्स तैनात, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

Draupadi Murmu के कार्यक्राम का पूरा शेड्यूल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रात: 11.35 बजे वायु मार्ग द्वारा एयर फोर्स स्टेशन महाराजपुरा पहुंचेंगी। वे यहां से महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जयविलास पैलेस जाएंगीं। जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति मुर्मू महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर म्यूजियम की लाइनेज गैलरी, मराठा गैलरी, इंडस्ट्रीयल गैलरी व प्रदर्शनी सहित दरबार हॉल आदि का अवलोकन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) दोपहर 2.40 बजे गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ट्रिपल आईटीएम) पहुंचेंगी। यहां वह ट्रिपल आईटीएम के स्टूडेंट ज्ञान मोमेंट के तहत स्लम एरिया के 10 बच्चों को किताबें भेंट करेंगी। इसके बाद वह ट्रिपल आईटीएम ब्वॉयज हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ट्रिपल आईटीएम के चौथे दीक्षांत समारोह में कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4.40 बजे ट्रिपल आईटीएम से एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा के लिए रवाना होंगे और शाम करीब 05 बजे एयरफोर्स स्टेशन से विमान द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ट्रिपल आईटीएम के दीक्षांत समारोह में परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ. अनिल काकोडकर को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित करेंगी।

दीक्षांत समारोह में छात्रों को करेंगी सम्मानित

ट्रिपल आईटीएम के चौथे दीक्षांत समारोह में सात विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इसके साथ ही 283 विद्यार्थियों को बीटेक, एमटेक और मैनेजमेंट की डिग्री प्रदान की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी के लिए राज्य शासन द्वारा जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर इन वेटिंग मनोनीत किया गया है। मंत्री सिलावट गुरुवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे। साथ ही उनके साथ अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)