बिहार Featured बिजनेस

Petrol Diesel Price: इस राज्य में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का रेट

पटनाः लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ राहत मिली है। बिहार में रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरवाट दर्ज की गई है। तेल वितरण करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल के एसएमएस सर्विस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर, पटना, नालंदा, दरभंगा, मुंगेर, नवादा, रोहतास, वैशाली समेत कई जिलों में तेल के दाम में आज गिरावट आई है। राज्य में पेट्रोल के दर में ओवरऑल 51 पैसे की कमी हुई है।

ये भी पढ़ें..बारिश के मौसम में बढ़ रहा संक्रमण, ओपीडी में मरीजों की लग रही लाइन

रविवार को पटना में पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की कमी आई। यहां डीजल के दर में 32 पैसे की गिरावट देखने को मिली। ग्राहकों को सबसे ज्यादा राहत सीवान में मिली है जहां पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे की कमी आई है। गया में पेट्रोल के भाव में सात पैसे की बढ़त हो गई है। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। पूर्णिया में पेट्रोल के दाम में 1 पैसे और डीजल में 1 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। बेगूसराय, भोजपुर, जहानाबाद समेत छह जिलों में दाम स्थिर रहे हैं। बिहार के अलग-अलग शहरों में 31 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

अररिया 109.15 95.80
अरवल 107.88 94.63
औरंगाबाद 109.75 95.45
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 107.05 93.83
भागलपुर 108.28 94.99
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.55 95.27
दरभंगा 107.83 94.57
पू. चंपारण 108.55 95.27
गया 108.36 95.08
गोपालगंज 108.92 95.61
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.97 95.65
कटिहार 108.91 95.88
खगड़िया 107.69 94.43
किशनगंज 109.50 96.13
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 107.89 94.63
मधुबनी 108.52 95.21
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 108.22 94.93
नालंदा 107.70 94.47
नवादा 108.14 94.88
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.72 95.40
रोहतास 108.39 95.11
सहरसा 108.02 94.75
समस्तीपुर 107.48 94.24
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.37 95.09
शेखपुरा 108.40 95.14
शिवहर 108.72 95.40
सीतामढ़ी 108.76 95.43
सुपौल 108.64 95.32
वैशाली 107.75 94.49
प. चंपारण 109.49 96.14

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)