Featured महाराष्ट्र टॉप न्यूज़ राजनीति

Milind Deora: कांग्रेस को तगड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

मुंबईः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। सूत्रों की माने तो आज ही एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिंदे उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हुआ।" मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही मेरे परिवार का पार्टी से 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।'

जानें क्यों दिया इस्तीफा ?

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई साउथ सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस सीट पर उद्धव ठाकरे की पार्टी शिव सेना (यूबीटी) भी दावा कर रही है। कांग्रेस भी यह सीट ठाकरे गुट को देने पर राजी हो गई है। इससे देवड़ा बेहद नाराज थे। अब वह शिंदे ग्रुप में शामिल होने जा रहे हैं। खबर यह भी है कि उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ये भी पढ़ें..Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद इंडी गठबंधन के अध्यक्ष के लिए लालू का नाम प्रस्तावित! दरअसल 2014 से पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व देवड़ा ने किया था। इससे पहले देवड़ा ने कहा था कि चूंकि सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए किसी को दावा नहीं करना चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की गठबंधन सहयोगी है। मिलिंद देवड़ा ने 2004 और 2009 में मुंबई दक्षिण सीट पर जीत दर्ज की थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)