प्रदेश उत्तर प्रदेश क्राइम

Lakhimpur Khiri: शारदा नदी में नहाते समय डूबी तीन लड़कियां, दो के शव बरामद

lakhimpur-khiri लखीमपुर खीरीः जिले के भीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को शारदा नदी में नहाने गयीं तीन किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं। तीनों खेत में काम कर रहे अपने-अपने पिता को भोजन देने के बाद लौट रही थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। दो किशोरियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। वहीं एक की तलाश जारी है। भीरा थाना प्रभारी के मुताबिक लगभग पांच किशोरियां खेत में काम कर रहे अपने-अपने पिता को भोजन देने के लिए थीं। भोजन देने के बाद लौटते समय सभी बंसी नगर पिपरिया भूड़ के पास शारदा नदी में नहाने चली गईं। नहाते समय अचानक तीन लड़कियां चंपा (17), सीमा (15), करिश्मा (15) गहरे पानी में डूबने लगी। दो लड़कियां पानी से निकलकर दौड़ते हुए घर पहुंचीं और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। ये भी पढ़ें..RCB vs GT: मैच से पहले RCB को लगा तगड़ा झटका,... जिसके बाद परिजन आनन-फानन में नदी के पास पहुंचे लेकिन तीनों लड़कियां को कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को लड़कियों की तलाश करने के लिए लगाया। लगभग एक घंटे बाद गोताखोरों ने चंपा और सीमा के शव को बरामद कर लिया है। वहीं करिश्मा की तलाश अभी भी जारी है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)