Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशKanpur Murder: कानपुर में 'दृश्यम' जैसा कांड ! जिम ट्रेनर ने महिला...

Kanpur Murder: कानपुर में ‘दृश्यम’ जैसा कांड ! जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर DM आवास में दफनाया

Kanpur Murder , कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के ग्रीन पार्क इलाके में चार महीने पहले एक जिम ट्रेनर ने पहले महिला का अपहरण किया फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जिलाधिकारी (DM) आवास के पास पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया था। इस मामले का खुलासा करीब चार महीने बाद तब हुआ जब पुलिस ने अपराधी को पकड़ और उससे सख्ती से पूछताछ की।

Kanpur Murder: हत्या कर DM आवास परिसर में गाड़ा

पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच संबंध थे और विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में इस वारदात (Kanpur Murder) को अंजाम दिया। उधर डीएम आवास समेत पूरे जिलाधिकारी परिसर में पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर महिला को दफनाने पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसमें जिले के कई प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों की गतिविधियां होती हैं, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Kanpur murder case: चार महीने बाद खुला राज

मिली जानकारी के मुताबकि महिला 24 जून को अपने घर से जिम गई थी, उसके बाद से वह लापता थी। महिला के पति ने चार महीने पहले इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को जिम ट्रेनर की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा  हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जिलाधिकारी परिसर में खुदाई कर महिला का शव बरामद किया। इसके बाद महिला के पति ने शव की पहचान की। महिला के दो बच्चे हैं।

ये भी पढ़ेंः- Punjab News: 500 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Kanpur Murder Mystery: कार में जिम ट्रेनर की महिला की हत्या

घटना की जानकारी देते हुए जिले के पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्रवण कुमार सिंह ने बताया, “विमल सोनी अपनी जिम में ट्रेनिंग देता था। मृतका भी उसी जिम में जाती थी। वह उसके तिलक से नाराज थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था। 20 दिन की छुट्टी के बाद 4 जून को जब महिला ट्रेनिंग पर लौटी तो उसने बात करने को कहा। जिम से दूर कार में बैठकर दोनों ने बात की। आरोपी के मुताबिक बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी के चलते उसने महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को जिलाधिकारी परिसर में दफना दिया।

जिम ट्रेनर को DM आवास परिसर के बारे में सब थी जानकारी

वहीं डीएम आवास समेत पूरे जिलाधिकारी परिसर में पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर महिला को दफनाने पर भी सवाल उठ रहे हैंइस परिसर में कई अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां कई अधिकारियों के आवास बने हुए हैं। लोग यहां बिलियर्ड्स और बैडमिंटन खेलने आते रहते हैं। वह अधिकारियों को ट्रेनिंग देता था। उसने शव को यहां गड्ढा खोदकर दफना दिया।”

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पहले आरोपी ने कहा कि उसने शव को गंगा में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस ने गंगा में तलाश की। लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद वह जहां-जहां बताता रहा, पुलिस वहीं-वहीं शव की तलाश करती रही। आखिरकार सख्ती बरतने पर उसने सही जगह बता दी।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें