Featured राजनीति

Kalpana Soren: जन्मदिन पर कल्पना सोरेन ने सास-ससुर का लिया आशीर्वाद, जेल में की पति हेमंत से की मुलाकात

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने रविवार को अपने जन्मदिन पर अपने ससुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सुबह वह बिरसा मुंडा जेल भी गईं और अपने पति हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

पति हेमंत से जेल में की मुलाकात

यह जानकारी कल्पना मुर्मू ने हेमंत सोरेन के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वह प्रिंटेड साड़ी पहने और हाथ में गुलदस्ता लिए खड़ी हैं। उन्होंने लिखा है कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर मैंने जेल में हेमंत से मुलाकात की। उनसे एक अद्भुत गुलदस्ता मिला। ये भी पढ़ें..BJP ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान, एक बार फिर से मोदी सरकार..अबकी बार 400 पार 18 साल में यह पहली बार है कि हेमंत अपने जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के साथ नहीं हैं। आज भले ही केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश के कारण हेमंत को अपने लोगों से दूर हुए एक माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन वे आज भी हर पल झारखंड और झारखंडी के बारे में सोचते हैं।

हेमंत का राज्य की जनता के प्रति अटूट प्रेम

अगर बीजेपी को लगता है कि एक झारखंडी योद्धा को साजिश के तहत परेशान करने की उनकी कोशिश सफल हो गई है, तो यह उनकी बहुत बड़ी और भारी भूल है। हेमंत का संघर्ष, हेमंत का आत्मविश्वास, हेमंत का राज्य की जनता के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण देखकर झारखंड का हर घर एक ही बात का उद्घोष कर रहा है- हेमन्त है तो हौसला है, झारखण्ड नहीं झुकेगा, जय जोहार! जय झारखंड! (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)