देश Featured टॉप न्यूज़ बंगाल

Bharat Jodo Nyay Yatra को लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में तनाव के हालात

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार से फिर से शुरू हुई। उनकी यात्रा को लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कुछ देर के लिए तनाव के हालात पैदा हो गए। कांग्रेस ने पुलिस पर राहुल की यात्रा बस रोकने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस के साथ नोकझोंक के बीच राहुल का काफिला शहर में प्रवेश कर गया।

जलपाईगुड़ी में तनाव के हालात पैदा

दरअसल, रविवार को राज्य पुलिस उपनिरीक्षक पद की भर्ती परीक्षा है। परीक्षा 12 बजे से शुरू हुई। इसके चलते सुबह से ही विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जलपाईगुड़ी शहर में कई परीक्षा केंद्र हैं। इस बीच राहुल बागडोगरा से सीधे सड़क मार्ग से दोपहर को जलपाईगुड़ी पहुंचे। उनका काफिला जैसे ही पहाड़पुर मोड़ पहुंचा, पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान तनाव के हालात पैदा हो गए। Filmfare Awards 2024 के रेड कार्पेट पर रहा इन स्टार्स का जलवा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई नोकझोंक 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने योजना बनाकर उनके काफिले को रोका है। पुलिस ने कहा कि राहुल की बस को शहर में हो रही परीक्षा के कारण रोका गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को धुपगुड़ी के कई इलाकों में यात्रा से जुड़े राहुल के कई पोस्टर फटे हुए पाए गए थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)