ब्रेकिंग न्यूज़ हिमाचल प्रदेश

बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने दी सीएम सुक्खू को खुली चुनौती, बोले- चुनाव लड़ना...

bjp-candidate-sudhir-sharma

धर्मशालाः धर्मशाला से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को खुद धर्मशाला से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। धर्मशाला से जारी प्रेस बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन की हालत ऐसी कर दी है कि आज ढूंढने से भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उनकी जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम कार्यकर्ताओं का भी सरकार और संगठन से मोहभंग हो गया है। संगठन के लोग भी जानते हैं कि आज सरकार में तानाशाही चल रही है और कोई भी ऐसी तानाशाही सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहता। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है और अभी तक कांग्रेस धर्मशाला से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।

जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता

ऐसे में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को खुद आकर यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्हें अपनी जमीनी हकीकत का भी पता चलेगा और मुकाबला भी थोड़ा दिलचस्प हो जाएगा। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सत्ता में होने के बाद भी सरकार को उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है। किसी भी सीएम के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती। सीएम को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, वैसे भी उपचुनाव के बाद उनकी सरकार जाने वाली है। बेहतर होगा कि वह नैतिकता दिखाते हुए पहले ही इस्तीफा दे दें। चारों लोकसभा सीटों के अलावा सभी छह विधानसभा सीटों पर भी भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। राज्य की जनता ने मूड बना लिया है कि तानाशाह सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता से बाहर करना है।

यह भी पढ़ेंः-TN 12th Result 2024: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 94.56% छात्र हुए सफल

धर्मशाला कांग्रेस को झटका, कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल

चुनाव से ठीक पहले धर्मशाला कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक, महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष और बघनी की बूथ अध्यक्ष परिणीता थापा और सुरेंद्र धीमान बघनी के बूथ अध्यक्ष, शिव कुमार बीएलए बघनी अपनी पूरी बूथ कमेटी के साथ सुधीर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)