Featured दिल्ली

अरविंद केजरीवाल पर अमेरिका की टिप्पणी से भारत ने जताई आपत्ति, US राजनयिक को किया तलब

Arvind Kejriwal ED Arrest
Arvind Kejriwal ED Arrest: शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए कहा है कि इसका सम्मान किया जाएगा।

गलत मिसाल कायम कर सकती है टिप्पणी

दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के कार्यवाहक उप मिशन प्रमुख ग्लोरिया बारबेना को भी तलब किया। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'भारत में कुछ कानूनी कार्रवाइयों के संबंध में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर हम कड़ी आपत्ति जताते हैं।' उन्होंने आगे कहा, “कूटनीति के लिए राज्यों को दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करना आवश्यक है। इसके अलावा लोकतंत्र के मामले में तो यह जिम्मेदारी और भी बड़ी हो जाती है। अन्यथा, यह एक गलत मिसाल कायम कर सकता है।'' इसके अलावा कहा गया कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आरोप लगाना अनुचित है। यह भी पढ़ें-सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, जानें क्या थीं दोनों पक्षों की दलीलें

क्या कहा था अमेरिका ने

आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि हम भारत के मुख्य विपक्षी दलों के नेताओं की गिरफ्तारी और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की उम्मीद करते हैं। इससे पहले जर्मनी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद भारत ने जर्मन दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और आम आदमी पार्टी नेता के खिलाफ दिए गए बयानों पर कड़ा विरोध जताया। जिसे उन्होंने देश के आंतरिक मामलों में "घोर हस्तक्षेप" बताया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)