22 जनवरी को सरकारी अवकाश, हिमाचल प्रदेश के कई मंदिरों में होंगे आयोजन

0
7

HP 22 January Holiday: अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर बन रहे राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को यहां शिमला राम मंदिर में दीप जलाने के बारे में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम सभी की आस्था का केंद्र हैं और यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं। यही देश की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने केवल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है, लेकिन कांग्रेस शासित हिमाचल सरकार ने 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। दरअसल, हिमाचल में विपक्षी दल बीजेपी लगातार मांग कर रही थी राज्य सरकार 22 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित करेगी।

प्रदेश भर के मंदिरों में कई कार्यक्रम

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला शहर के 40 मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन को याद करने के लिए सुबह 11 बजे शिमला के राम मंदिर में हवन के बाद प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। इसके लिए यहां एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई जा रही है।

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शंख ध्वनि, घंटानाद, सुंदरकांड पाठ और राम चालीसा पाठ होगा। इसके बाद शाम को सूर्यास्त के समय 1100 दीपक जलाए जाएंगे। शाम 7 बजे शिमला के रिज मैदान पर आतिशबाजी होगी और यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस का ब्रास बैंड भी प्रस्तुति देगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए शिमला के ऐतिहासिक माल रोड पर एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें-PM Modi ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

जाखू में स्थापित होगी भगवान श्रीराम की 111 फीट ऊंची प्रतिमा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला शहर की सबसे ऊंची चोटी जाखू में भगवान श्री राम की मूर्ति के साथ 108 फीट की हनुमान मूर्ति स्थापित करने की भी घोषणा की। दरअल शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को जाखू में भगवान श्रीराम की 111 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू परंपराओं में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले शुभ घड़ी और मुहूर्त देखा जाता है। सही और शुभ समय देखने के बाद जाखू में भी श्रीराम की मूर्ति स्थापित करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)