खेल Featured

CWG 2022: स्‍मृति मंधाना ने क्रिकेट की दुनिया में बनाया नया कीर्तिमान, सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

Smriti-Mandhana

बर्मिंघमः भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो दमदार खिलाड़ियों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया। वह देश की महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ रविवार शाम को खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें..ISRO Launches SSLV-D1 : भारत के लिए ऐतिहासिक दिन! 750 बेटियों का ‘अन्तरिक्ष में Debut’

मंधाना नौवें ओवर में 32 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हो गईं। इस ताबड़तोड़ पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। महिलाओं के टी20आई में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन के पास है, जिन्होंने 2015 में भारत के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। टी20 में भारतीय महिला खिलाड़ियों द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाए गए है। स्‍मृति मंधाना की शानदार बल्‍लेबाजी के दम पर भारत का कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में मेडल पक्‍का हो गया है। टीम इंडिया ने इस मैच में इंग्‍लैंड को चार रन से धूल चटाई। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। आज गोल्‍ड मेडल के लिए मैच में भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। भारत ने कम से कम सिल्‍वर मेडल पक्‍का कर लिया है।

स्मृति मंधाना ने 2022 में 23 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा।

स्मृति मंधाना ने 2019 में 24 गेंदों में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक बनाया।

स्मृति मंधाना ने 2018 में भी महज 25 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में अर्धशतक लगाया था।

शेफाली वर्मा ने 2019 में 26 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

शेफाली वर्मा ने 2021 में 26 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक बनाया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)