खेल Featured

CWG 2022: बॉक्सिंग में नीतू के बाद अमित ने भी जीता गोल्ड, महिला हॉकी टीम को मिला कांस्य

Amit-Neetu-Gold-Medal

बर्मिंघमः राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेटलिफ्टरों के बाद पहलवानों का जलवा देखने को मिला था और अब बॉक्सिंग के धुरंधरों के करतब देखने को मिले हैं। भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में रविवार को भारत को दो और स्वर्ण पदक दिलाए। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। नियमित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया था। इसके बाद भारत ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 43 पदक जीत चुका है। इसमें 15 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..Friendship Day: अपने मित्र के साथ फ्रेंडशिप डे पर इन खास जगहों पर घूमने का करें ट्रिप प्लान

https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1556231569219919880?s=20&t=Yn-nvm5I5smhNSgtK7vKOg

नीतू ने महिलाओं के मिनीममवेट कैटेगरी (45-48किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता। यह इन खेलों में भारत का 14वां स्वर्ण है। नीतू ने रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

वहीं, पुरूषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने भारत को 15वां स्वर्ण पदक दिलाया। अमित ने स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया और रविवार को मुक्कोबाजी में देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। इससे पहले हरियाणा के रोहतक के मुक्केबाज अमित ने सेमीफाइनल मैच में अपने पंच से जाम्बिया के पैट्रिक चिनेयम्बा को चित कर फाइनल में जगह बनाई थी। बता दें कि भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 43 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 15 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य शामिल हैं।

https://twitter.com/indiasportsup/status/1556214158655336448?s=20&t=Yn-nvm5I5smhNSgtK7vKOg

भारत के पदक विजेता

15 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल

11 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम

17 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)