देश Featured हेल्थ टॉप न्यूज़

Corona Cases: भारत में फिर बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 475 नए मामले

coronavirus
Corona Cases: देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 475 नए कोविड-19 सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 6 नई मौतें कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और असम में हुईं है जबकि सोमवार को केरल, कर्नाटक और त्रिपुरा में 4 मौतें हुई हैं।

कोरोना के कुल एक्टिव मामले

वहीं अगर हम एक्टिव मामलों की बात करें तो इनकी कुल संख्या सोमवार के 4,002 से गिरकर 3,919 हो गई। अब तक, जनवरी 2020 में शुरुआती प्रकोप के बाद से भारत में कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,19,214 तक पहुंच गई है जबकि, कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,33,402 हो गया है। नया जेएन.1 सब-वेरिएंट, जिसे बीए.2.86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है। बता दें कि केरल इस मामले की रिपोर्ट करने वाला पहला राज्य है।

12 राज्यों से कुल 682 मामले

ओमिक्रॉन स्ट्रेन का जेएन.1 सबवेरिएंट तेजी से महाराष्ट्र राज्य में प्रमुख वेरिएंट बन गया है। जनवरी से कोरोना वायरस नमूनों पर हाल के जेनेटिक स्टडीज से पता चलता है कि, राज्य में लगभग सभी मामलों के लिए जेएन.1 सबवेरिएंट जिम्मेदार है। शहर के 21 नमूनों में सभी जेएन.1 सबवेरिएंट के लिए पॉजिटिव पाए गए है। जिसकी वजह से महाराष्ट्र में जेएन.1 मामलों की संख्या 249 बढ़ गई। सूत्रों के अनुसार, 6 जनवरी तक देशभर के 12 राज्यों से जेएन.1 के कुल 682 मामले सामने आए। भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) के अनुसार, केरल और कर्नाटक में जेएन.1 वेरिएंट केस देखे गए है। वहीं इससे तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और हरियाणा भी प्रभावित हुए है। corona update: भारत में कम हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 7,533 नए केस आंकड़ों से पता चला कि दिसंबर 2023 में 239 और नवंबर 2023 में 24 कोविड मामलों की पहचान जेएन.1 वेरिएंट की उपस्थिति से की गई थी। कोरोना के कुल रिकवरी की बात करें तो ये आंकड़ा 4.4 करोड़ से अधिक व्यक्तियों तक पहुंच गया है जो 98.81 प्रतिशत की नेशनल रिकवरी दर को दर्शाती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)