प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

CG: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, पोस्टर का विमोचन

cg congress
CG News: छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को बस्तर संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में रोजगार दो, न्याय दो पोस्टर का विमोचन किया। बस्तर जिला शहर अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने न्याय दो, रोजगार दो अभियान शुरू किया है। इस अभियान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे और न्याय दो, रोजगार दो अभियान के तहत फॉर्म भरवाएंगे। इसके जरिए हम लोगों से संपर्क करेंगे और बेरोजगारी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएंगे। घर-घर अभियान के दौरान प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी यह अभियान चलाएगी। ये भी पढ़ें: kanker सांसद ने 51 हजार मानस प्रतियां वितरित कर बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड अजय बिसाई ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में राज्य में प्रवेश करने की उम्मीद है और यह यात्रा रविवार को मणिपुर से शुरू हो गई है। इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, जिला प्रभारी एवं संयुक्त महासचिव शकील रिजवी, चेयरमैन कविता साहू, पूर्व अध्यक्ष राम शंकर राव, वरिष्ठ कांग्रेसी एडिशनल शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)