Featured मनोरंजन

बिपाशा ने बर्थडे पर शेयर किया बेटी संग बेहद क्यूट वीडियो, लिखाः मैं दुनिया की सबसे लकी गर्ल..

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। वह पिछले काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। नवम्बर में ही उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बेटी के जन्म के बाद बिपाशा बसु का आज पहना जन्मदिन है। अपने बर्थडे पर बिपाशा बसु ने बहुत ही प्यार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वीडियो में वह अपनी बेटी को दुलारती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस की बेटी के पैर नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने वीडियो को शेयर करते हुए बहुत ही प्यार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि भगवान ने मुझे बेस्ट गिफ्ट दिया है- मेरी बेटी, देवी। यह गिफ्ट मुझे पहले बेस्ट गिफ्ट, द लव ऑफ माय लाइफ, के बाद मिला…मेरे हसबैंड करण सिंह ग्रोवर। मैं इस दुनिया की सबसे लकी गर्ल हूं।

ये भी पढ़ें..विक्की-कटरीना ने सिद्धिविनायक मंदिर में लगाई हाजिरी, एक्ट्रेस के सिंपल लुक...

सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बिपाशा के फैंस इस वीडियो के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं और उनकी बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)