Featured हरियाणा

हरियाणाः राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ 'लूनो', बना चर्चा का केंद्र

bharat-jodo-yatara-Dog-luno

नई दिल्लीः हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गंधी की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन है। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में डॉगी लूनो भी शामिल हुआ। जिसकी हर तरफ चर्चा का हो रही है। वहीं प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक तस्वीर साझा कर लिखा, ' लूनो भी यात्रा में शामिल हुआ..' और तस्वीर पर लिखा, 'हम्म्म..मुझे अपनी यात्रा में आमंत्रित करने में आपको सौ दिन से अधिक का समय लगा, लेकिन ठीक है..अब मैं यहां हूं।

ये भी पढ़ें..हरियाणाः भारत जोड़ो यात्रा में धक्का-मुक्की, किरण चौधरी घायल, अस्पताल में भर्ती

निस्संदेह कुत्ते मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं क्योंकि वे हमें बिना शर्त प्यार देते हैं, यह भावना पारस्परिक है। प्रियंका ने इसी भाव से ये पोस्ट किया। इस तस्वीर में राहुल गांधी लूनो के गले में बंधा पट्टा अपने हाथ में पकड़े हुए हैं और लूनो राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कदमताल कर रहा है।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1611623043494989825?s=20&t=vHGUE1OghD9GqGhbuXgT3w

इससे पहले तीसरे दिन शनिवार सुबह करनाल के कोहंड गांव से राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरु हुई। कुछ दूर चलने के बाद अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ताओं के कपड़े फट गए। जबकि वरिष्ठ नेता किरण चौधरी चोटिल हो गईं। जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतर से बाहर बताई जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में आज तीसरा दिन है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1611597507720773632?s=20&t=lpXY71AnZyw_uNZlKF5cZQ

गौरतलब है कि राहुल गांधी शनिवार को हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितम्बर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जोकि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है। राहुल गांधी अबतक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा बची है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)