Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : पुलिस ने करोड़ों की सरकारी जमीन मामले में फरार...

Kanpur News : पुलिस ने करोड़ों की सरकारी जमीन मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Kanpur News : नजूल की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा मामले में फरार चल रहे 50—50 हजार रुपये के दो इनामी अपराधियों को अपराध शाखा कानपुर नगर के स्वाट टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज था, जिसके बाद से फरार थे।

पुलिस आयुक्त ने दी मामले की जानकारी   

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध मो. मोहसिन ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपितों में सिविल लाइंस कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी जितेश झा और फीलखाना थाना क्षेत्र के नवाब साहब का हाता पटकापुर का रहने वाला अली अब्बास है। जो वर्तमान में लाल बंगला 321 लोहा मील कंपाउंड में रह रहा है।

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : काठमांडू में बाढ़ ने मचाई तबाही, 12 घंटे में 55 लोगों की मौत

Kanpur News: आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल  

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, दोनों के खिलाफ कोतवाली थाना में सरकारी संपत्ति को अपूरणीय क्षति पहुंचाने व आम जनमानस में छवि धूमिल करने के संबंध में विभिन्न धाराओं में दो मुकदमें दर्ज थे। इसमें नजूल की लगभग एक करोड़ से अधिक की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश में थी। इन पर इनाम भी घोषित था। दोनों पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)  

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें