बिहार

Bihar: धूमधाम से मनाया गया ठाकुर अनुकूलचंदजी का 136वां जन्म महोत्सव

Bihar: फारबिसगंज के आईटीआई कॉलेज स्थित परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर के मंदिर सह सत्संग केंद्र में श्रीठाकुर अनुकूलचंदजी 136वां जन्म महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में कीर्तन एवं सामूहिक प्रार्थना से हुई। उसके बाद विभिन्न धर्म ग्रंथो के पाठ किया गया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण हेतु शोभायात्रा निकाली गई।

धूमधाम से हुई कीर्तन की शुरुआत

जिसमे हज़ारों की संख्या मे भक्त नाचते गाते, वन्दे पुरुषोत्तम के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा मे संथाली नृत्य सबों के आकर्षण के केन्द्र रही। शोभायात्रा मे मुख्य पार्षद वीणा देवी के अलावे कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। शोभायात्रा के आपस लौटने के बाद उत्सव पंडाल मे संगीतानुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमे से मधेपुरा के रिपु रोशन दा एवं कई गायकों द्वारा कई भजन गाए गए।

मातृ सम्मलेन का किया गया आयोजन

अररिया के प्रनीति राय की परिचालना मे मातृ सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमे फारबिसगंज, अररिया, रानीगंज की माताओं नें भाग लिया। जिसमे नारी शक्ति के उत्थान पर चर्चा की गई। अररिया की मोनिका माँ नें बताया की आदर्श एवं स्वस्थ समाज के गठन के लिए मातृ जगत को आगे आना होगा, माताओं को श्रीश्रीबड़मा के जीवनचरित्र को अपनाना होगा।मौके पर सिलीगुड़ी से आगत देवद्युती मुख़र्जी एवं उनकी टीम द्वारा रंगारंग संकीर्तन का आयोजन हुआ।जिसमे उन लोगों के द्वारा एक से बढ़कर कीर्तन प्रस्तुत किया गया। जिसे सुन श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। ये भी पढ़ें: Punjab: छापेमारी करने पहुंची पुलिस की स्पेशल टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी शहीद

पुनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पुनीत अग्रवाल की अध्यक्षता मे धर्मसभा का आयोजन किया गया।जिसमे अररिया के हितेश वर्मा, बैधनाथ राय, निकेश आशुतोष, अचीतांनंद भगत, कटिहार के बालमुकुंद चौधरी दा आदि वक्ताओं ने लोगो को ठाकुरजी का प्रेम का संदेश घर घर जाकर कहने के लिए लोगों को प्रेरित किया। धर्म सभा मे कटिहार से प्रदीप सिंह एवं भानु सिंह , मधेपुरा से रघुवंश मिश्रा,पूर्णिया के तपन दास एवं श्यामल दास,सिलीगुड़ी के जयदेव धर, रानी नेपाल से विष्णु बहादुर के सी, मांगीलाल शर्मा, परवाहा के कुमोद झा आदि उपस्थित थे।वक्ताओं नें श्री श्रीठाकुरजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)