Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav 2023: सपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान,...

UP Nikay Chunav 2023: सपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जमीनी नेता जागेश्वर यादव पर लगाया दांव

SP-candidate-list

चित्रकूटः प्रदेश के चित्रकूट जिले में दूसरे चरण के तहत होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सपा ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए सपा ने अपने जमीनी कार्यकर्ता जागेश्वर प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जिले की राजापुर, मानिकपुर और मऊ नगर पंचायत सीट से भी अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं को ही महत्व दिया है।

शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से स्वीकृति मिलने के बाद चित्रकूट जिले के नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। जिसके तहत चित्रकूटधाम कर्वी नगर पालिका से जागेश्वर यादव को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।इसी प्रकार नगर पंचायत राजापुर से प्रिंस केसरवानी, मानिकपुर से मंझली सोनकर एवं नवसृजित मऊ नगर पंचायत से सचिन रस्तोगी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..Banda: प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, रेलवे…

सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में पार्टी ने जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ताओं पर दांव लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है,जिसका पूरा फायदा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को मिलेगा। जिले की एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में इस बार रिकार्ड मतों के साथ सपा परचम लहराने मेें कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में पहले भी दो बार सपा जीत दर्ज करा चुकी है। पार्टी के सिंबल से चुनाव जीतने वाले नरेंद्र गुप्ता के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने मौजूदा निकाय चुनाव में जिताऊ के साथ-साथ टिकाऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

वहीं सदर विधायक अनिल प्रधान व पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाकर उन्हें भारी बहुमत से जिता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। उन्होेंने कहा कि 2023 में हो रहे निकाय चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए सपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें