Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeहरियाणाCM Saini बोले- भारत के विकास में हस्तशिल्पियों की अहम भूमिका

CM Saini बोले- भारत के विकास में हस्तशिल्पियों की अहम भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर CM Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है, जिसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

PM Modi के विजन को बढ़ा रहा हरियाणा सरकारः CM Saini

कारीगरों के कौशल को बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के इस विजन को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश के शिल्पकारों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है। क्राफ्ट रूट्स संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने हस्तशिल्पियों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है।

संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदानः CM Saini

इस संस्था ने लगभग 75,000 युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष बनाया है। भारत विविधताओं वाला देश है। यहां हर प्रांत, हर क्षेत्र और हर समुदाय की अपनी अनूठी कला और शिल्प परंपरा है। इन सभी परम्पराओं को एक छत के नीचे लाने के लिए क्राफ्ट रूट्स संस्था ने सराहनीय प्रयास किया है। यह केवल एक प्रदर्शनी मंच नहीं है, बल्कि यह उन कारीगरों और शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपने जीवन का हर पल शिल्पकला को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता और संस्कृति के विकास में हस्तशिल्प और हथकरघा का महत्वपूर्ण योगदान है।

यह भी पढ़ेंः-Sanjay Raut का बड़ा ऐलान, अपने दम पर चुनाव लड़ेगी UBT

इतिहास बताता है कि भारत को सोने की चिड़िया बनाने में हस्तशिल्पियों और हथकरघा कारीगरों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज 21वीं सदी में भारत फिर से विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, जिसमें आप जैसे हुनरमंद हाथों का बड़ा योगदान रहेगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 28 नवंबर 2024 से चल रहे सरस एवं शिल्प मेले ने हस्तशिल्पियों और हथकरघा कारीगरों को बड़ा मंच प्रदान किया है। इस मेले में देश-विदेश से हस्तशिल्पी आए हैं, जिन्होंने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें