Friday, February 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशBJP के वरिष्ठ नेता Lal krishana Advani की अचानक बिगड़ी तबीयत, Apollo...

BJP के वरिष्ठ नेता Lal krishana Advani की अचानक बिगड़ी तबीयत, Apollo अस्पताल में भर्ती

Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (97) की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती कराया गया है।

Lal Krishna Advani: स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। पिछले चार-पांच महीने में चौथी बार लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें अगस्त महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस साल उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वे राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके थे। उन्हें उनके आवास पर ही भारत रत्न दिया गया।

PM Modi ने आडवाणी को दी थी जन्मदिन की बधाई

बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे थे। पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें पीएम मोदी लालकृष्ण आडवाणी को गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे थे। पीएम मोदी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “आडवाणी जी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।”

ये भी पढ़ेंः- Maharashtra Cabinet : 15 दिसंबर को होगा फडणवीस कैबिनेट का विस्तार

इससे पहले पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा था, “लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस साल का जन्मदिन और भी खास है, क्योंकि देश के प्रति उनकी सेवा के लिए उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है। वे हमारे देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी समझ और बुद्धिमत्ता का हमेशा सम्मान किया गया है। मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें