Himachal News: ऊना: शुक्रवार को ऊना दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy cm Mukesh Agnihotri) ने जिला प्रशासन को अवैध खनन व नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। उपमुख्यमंत्री ने अवैध खनन गतिविधियों पर नकेल कसने, चिट्टा व अन्य नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पीपल व बरगद जैसे बड़े पेड़ों की कटाई व तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को फील्ड में सक्रिय दिखना चाहिए।
Himachal News: Deputy cm Mukesh Agnihotri ने जयराम ठाकुर को दी चुनौती
उपमुख्यमंत्री (Deputy cm Mukesh Agnihotri) ने जिला में बेवक्त टिप्परों की आवाजाही पर गंभीरता दिखाई तथा इस पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि टिप्परों की आवाजाही के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। सुबह छह से नौ बजे तथा शाम सात से दस बजे के बीच टिप्परों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि स्कूली बच्चों व सैर करने वाले लोगों को असुविधा न हो। अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवा हितैषी सरकार है।
Himachal News: विभिन्न पदों के लंबित परीक्षा परिणाम एक माह के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे
पूर्व कर्मचारी चयन बोर्ड के विभिन्न पदों के लंबित परीक्षा परिणाम एक माह के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में कागज बेचे गए। हमारी सरकार युवा हितैषी है। पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं के हितों के लिए काम किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री (Deputy cm Mukesh Agnihotri) ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को ओपीएस पर भाजपा का रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा गलती से प्रदेश में सत्ता में आ गई तो वे ओपीएस का क्या करेंगे, इस पर जयराम ठाकुर को बोलना चाहिए। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि भाजपा हमेशा से कर्मचारियों की पेंशन के खिलाफ रही है। वर्ष 2003 में केंद्र में भाजपा सरकार के दौरान पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया था।
Himachal News: एचआरटीसी को बदनाम करने की कोशिश
हमने इसे फिर से शुरू करने का वादा किया था और इसे धमाकेदार तरीके से पूरा किया है। केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश की ऋण सीमा में कटौती और विदेशी फंड परियोजनाओं पर कैप लगाकर हिमाचल के हितों को नुकसान पहुंचाने में लगी हुई है। प्रदेश के 9 हजार करोड़ से अधिक एनपीएस फंड को वापस करने में आनाकानी कर रही है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर चुनौती को पार करते हुए प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। अग्निहोत्री ने प्रदेश के भाजपा नेताओं को एचआरटीसी को बदनाम करने के लिए सस्ती राजनीति न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते।
भाजपा नेता बेबुनियाद आरोप लगाकर एचआरटीसी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एचआरटीसी 50 वर्षों से प्रदेश के लोगों की सेवा कर रही है। यह प्रतिदिन 5 लाख से अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। वह एचआरटीसी की बसों में कुकर व हीटर के लिए टिकट काटने तथा एचआरटीसी कर्मचारियों को पेंशन न मिलने के आरोपों के संदर्भ में बोल रहे थे।
यह भी पढ़ेंः-Nitin Gadkari से मिले विक्रमादित्य सिंह, इस बदलाव की मांग
उन्होंने (Deputy cm Mukesh Agnihotri) कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशन भुगतान के लिए एचआरटीसी को 67.50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। एचआरटीसी को मजबूत करने के लिए जल्द ही 1000 नई बसें खरीदी जाएंगी। करीब 350 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा टेंपो ट्रैवलर भी खरीदे जाएंगे।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)