उत्तर प्रदेश Featured

Road Accident: रांची से अयोध्या जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर

Road Accident: बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली मुहल्ला के पास शनिवार सुबह सात बजे रांची से अयोध्या जा रही पर्यटक बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए।

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती    

पांच घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यात्रियों के अनुसार रांची से अयोध्या दर्शन को जा रही पर्यटक बस (जेएच 01 बीए 1730) चार बजे सुबह खराब हो गयी, जिसकी मरम्मत लगभग सात बजे हो गई। प्रस्थान करने को यात्री बस पर सवार हो रहे थे। इस बीच अनियंत्रित ट्रक (जेएच 2 एजी 6422) के चालक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस के आगे खड़े लोगों में एक की मौत हो गई जबकि आठ यात्री घायल हो गए। ये भी पढ़ें: Road accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार , चालक समेत दो की मौत मृतक 70 वर्षीय खेदन भगत झारखंड के रांची जिले के ठाकुर गांव के निवासी थे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से तीन घायलों को सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। अन्य पांच घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। इनमें कुंती देवी, हाराटांड़ थाना डोरंडा रांची, अनीता देवी, राजेश साहू, सरिता देवी तीनो ग्राम हरमू थाना रांची, मालती देवी ग्राम चुटिया रांची हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)