कुछ इस तरह हुई थी विकिपीडिया की स्थापना, संस्थापकों ने खुद बताई सच्चाई

0
323

नई दिल्लीः इंटरनेट की दुनिया एनसाइक्लोपीडिया कहे जानें वाले विकिपीडिया ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। सर्च इंचन पर जब आप कोई भी संदर्भ सर्च करते हैं तो सबसे अधिक जो लिंक सामने आता है वो विकिपीडिया का ही होता है। 20 साल का जश्न मना रहे विकिपीडिया के संस्थापकों ने इसके बारे में खुलकर अपने विचार साझा किए। साथ ही बताया कि उन्हें 20 साल पूरे होने पर एक विशेष वेबसाइट 20.Wikipedia.org  लॉन्च की गई है। विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स और विकिमीडिया फाउंडेशन की सीईओ कैथरीन मेहर ने विकिपीडिया के बारे में पत्रकारों से खुलकर बातचीत की और भविष्य को लेकर भी कई जानकारियां दीं।

300 से भी ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है जानकारियां

बता दें कि विकिपीडिया पर करीब 300 से अधिक भाषाओं में लेख उपलब्ध हैं। इस पर लोगों को किसी भी महान शख्सियत से लेकर दुनिया के किसी कोने में घटी किसी भी पुरानी घटना उपलब्ध है। इस पर उपलब्ध जानकारी भी विभिन्न योगदानकर्ताओं द्वारा लिखी और संपादित की जाती है जिनके चयन की प्रक्रिया विकिपीडिया द्वारा निर्धारित है। यह कारण है कि आज दुनियाभर के करीब 1.7 खरब से अधिक लोग रोजाना इस पर विजिट करते हैं। विकिपीडिया पर छात्रों से लेकर राजनेताओं तक सभी के लिए त्वरित जानकारी उपलब्ध है।

जिमी वेल्स और लैरी सेंगर ने की थी शुरूआत

इस ऑनलाइन विश्वकोष विकिपीडिया की शुरुआत दो अमेरिकी उद्यामियों जिमी वेल्स और लैरी सेंगर ने 15 जनवरी 2001 में की थी। हालांकि इस पर मौजूद लेखों में तमाम अशुद्धियों के बारे में आलोचकों द्वारा आलोचना किए जाने के बावजूद भी यह बेहद सफल साबित हुआ है। विकिपीडिया इंटरनेट पर खोजी जाने वाली जानकारी के लिए दुनिया का 15वां सबसे पसंदीदा गंतव्य है।

यह भी पढ़ेंः-वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को याद दिलाया युवाओं की भर्ती का वादा

खासियत

300 से अधिक भाषाओं में 5.5 करोड़ लेख उपलब्ध हैं।
विकिपीडिया को 2,80,000 से अधिक एडिटर्स हर महीने एडिट करते हैं।
विकिपीडिया को एक मिनट में 350 बार पढ़ा जाता है।
विकिपीडिया को हर महीने 1.5 अरब अलग-अलग डिवाइस से एक्सेस और 15 अरब से अधिक बार पढ़ा जाता है।
विकिपीडिया पर मौजूद 89 फीसदी आर्टिकल अंग्रेजी की बजाय अन्य भाषाओं में हैं।
गलतियों की जानकारी मिलने के महज पांच मिनट के अंदर उसे ठीक किया जाता है।