Om Prakash Chautala: हरियाणा (Haryana) के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला शनिवार को पंचतत्व में लीन हो गए हैं। उनके दोनों बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके कई समर्थक भावुक नजर आए। वहीं अंतिम विदाई के दौरान उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।
Om Prakash Chautala: अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब
ओम प्रकाश चौटाला की अंतिम यात्रा के दौरान उनके समर्थकों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की और ओपी चौटाला अमर रहे के नारे भी लगाए। ओम प्रकाश चौटाला के अंतिम दर्शन के लिए मौके पर समर्थकों की भारी भीड़ है। ओम प्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है और अंतिम विदाई से पहले उन्हें हरे रंग की पगड़ी और चश्मा भी दिया गया है। इस दौरान चौटाला परिवार के सभी लोग साथ हैं। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता ने अपने दादा के अंतिम दर्शन की फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला को लौह पुरुष बताया है।
ये भी पढ़ेंः- हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Om Prakash Chautala: हरियाणा में तीन दिन का शोक घोषित
बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद लगभग चार बजे उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बड़े बेटे अजय चौटाला और छोटे बेटे अभय चौटाला ने चिता को मुखाग्नि दी।
ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, आज यानी शनिवार को राज्य में अवकाश भी घोषित किया गया है। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से शुक्रवार शाम को आदेश जारी किए गए थे।
Om Prakash Chautala: शुक्रवार को उनका निधन हो गया
बता दें कि शुक्रवार को ओम प्रकाश चौटाला को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है और पीएम मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है।