Featured महाराष्ट्र टॉप न्यूज़

शिवसेना नेता यशवंत जाधव के खिलाफ आयकर की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ के फ्लैट समेत 41 संपत्तियां जब्त

मुंबईः आयकर विभाग की टीम ने मुंबई में शिवसेना नेता यशवंत जाधव (yashwant jadhav) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41संपत्तियों को जब्त किया है। उनमें बांद्रा में 5 करोड़ रुपये का एक प्लॉट भी शामिल है। इसके अलावा दक्षिण मुंबई के भायखला के बिल्कवड़ी चेंबर बिल्डिंग स्थित 31 फ्लैट, भायखला में इंपीरिकल क्राउन होटल शामिल है। आयकर विभाग ने संबंधित सभी प्रॉपर्टी के कागजात 6 महीने के अंदर देने को कहा है। ऐसा नहीं किये जाने अथवा संतोषजनक कागजात नहीं होने की स्थिति में आयकर विभाग इन सभी प्रॉपर्टी को नीलाम कर सकता है।

ये भी पढ़ें..यूरोपीय संघ में पड़ी दरार, रूसी गैस के लिए रूबल का भुगतान करने को तैयार हंगरी

जानकारी के अनुसार आईटी की टीम ने शिवसेना नेता (yashwant jadhav) तथा मुंबई नगर निगम के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर व कार्यालय पर छापा मारा था। जिसमें दो बैग कागजात बरामद हुए थे। इन कागजातों की छानबीन में यशवंत जाधव द्वारा 24 महीने में 36 फ्लैट खरीदे जाने की जानकारी मिली। साथ ही यशवंत जाधव की पत्नी विधायक यामिनी जाधव तथा उनकी कंपनी न्यूज हाक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर प्रापर्टी खरीदे जाने का भी पता चला है।

यशवंत जाधव (yashwant jadhav) द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से अपने भागीदार विमल अग्रवाल के बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवाने के भी सबूत मिले हैं। बाद में इन्हीं पैसे से भायखला में यशवंत जाधव ने अपनी सास सुनंदा मोहिते के नाम पर इंपीरिकल क्राउन होटल खरीदने का पता लगा है। इस मामले में आयकर विभाग ने यशवंत जाधव के भतीजे तथा जीजा को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों आईटी दफ्तर में नहीं गए थे। इसी वजह से शुक्रवार को आईटी की टीम ने यशवंत जाधव की 41 प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)