मैनेजर की शादी में गोला को गोद में लिये शहनाज को देख फैंस बोले-आ गयी क्वीन…

159

मुंबईः एक्ट्रेस शहनाज गिल की हर एक अदा को उनके फैंस सिर आंखों पर लेते हैं। शहनाज गिल इन अपने चैट शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ और साॅन्ग ‘घणी सयानी’ को लेकर काफी चर्चा में है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज काॅमेडियन भारती सिंह के बेटे लक्ष्य (गोला) के साथ एक मैरिज फंक्शन में घूमती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल शहनाज गिल अपने मैनेजर कौशल जोशी के विवाह समारोह में शामिल हुई थीं। 16 दिसंबर को शहनाज गिल के मैनेजर कौशल जोशी ने सेलिब्रिटी मैनेजर हीना लाड के साथ विवाह किया। जिसमें टीवी जगत के कई फेमस हस्तियां भी मौजूद थे। इस दौरान भारती सिंह भी पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे लक्ष्य के साथ दिखायी दीं। गोला को देखते ही एक्ट्रेस शहनाज गिल से रहा नहीं गया और उन्होंने नैनी से गोला को अपनी गोद में ले लिया। फिर वह गोला को दुलारती हुईं फंक्शन को एंजाॅय करती हुई नजर आयीं।

ये भी पढ़ें..‘Cirkus’ का दूसरा साॅन्ग ‘Sun Zara’ रिलीज, रणवीर-जैकलीन और पूजा के…

वहीं गोला भी शहनाज गिल के साथ काफी खुश नजर आते हैं। बता दें कि शहनाज गिल क्यूट गोला के साथ काफी मस्ती करती हैं और अपने सोशल मीडिया पर भी गोला की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वीडियो को देख फैंस यह कह रहे हैं कि अगर सिद्धार्थ होते तो शहनाज उनके साथ यहां आतीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)