समुद्र तल की जानकारी क्यों नहीं जुटा पाते वैज्ञानिक, इससे ज्यादा चांद के बारे में जानते हैं हम

52

scientist unable gather information sea

 

नई दिल्लीः अमेरिका में समुद्र तल के नीचे टूटे हुए अंडे जैसी रहस्यमयी वस्तु मिली है। इसके सुनहरे रंग के कारण इसे ‘सोने का अंडा’ कहा जा रहा है। हालांकि यह अंडा है या कुछ और, वैज्ञानिक (scientist) अभी इसे लेकर असमंजस में हैं। उनका कहना है कि अध्ययन के बाद यह एक नई खोज साबित हो सकती है। ‘सोने का अंडा’ देखने के बाद एक वैज्ञानिक ने कहा कि हम चंद्रमा की सतह के बारे में तो बहुत कुछ जान चुके हैं, लेकिन समुद्र तल के बारे में अभी भी हम बहुत कम जानते हैं।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी वस्तु अलास्का के समुद्र तल में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली है। यूएस नेशनल ओशनिक एंड एनवायरनमेंट एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने निकासी को ऑनलाइन स्ट्रीम किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह किसी अज्ञात जीव का अंडा हो सकता है। हालांकि, यह क्या है यह लैब में डीएनए जांच के बाद ही पता चलेगा।

एक्सपर्ट ने कहा, एक अनोखी चीज मिली

यह सुनहरी वस्तु त्वचा के समान मुलायम होती है। इसमें एक बड़ा छेद है। कहा जा रहा है कि यह छेद किसी के बाहर जाने या अंदर जाने से हुआ होगा। NOAA के मुताबिक, यह वस्तु समुद्र डल के करीब तीन किलोमीटर अंदर मिली है। एनओएए के एक विशेषज्ञ ने कहा, फिलहाल यह वस्तु रहस्य से घिरी हुई है, लेकिन एक बात तो साफ है कि हमें समुद्र से एक अनोखी संरचना मिली है।

यह भी पढ़ेंः-नैनीताल के अंकित का NASA में हुआ सिलेक्शन, कोऑर्डिनेटर के तौर पर देंगे सेवाएं

समुद्री तल के अध्ययन पर जोर

वैज्ञानिक इस बात से हैरान हैं कि कौन सा जीव इतने सुनहरे खोल वाला अंडा बनाता होगा। प्लायमाउथ विश्वविद्यालय में गहरे समुद्र पारिस्थितिकी के प्रोफेसर केरी हॉवेल ने कहा, अपने 20 साल के करियर में मैंने पहले कभी ऐसी वस्तु नहीं देखी है। समुद्र से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में वैज्ञानिकों को जानकारी नहीं है। ऐसे में समुद्र के स्तर का अध्ययन करने के लिए अधिकतम प्रयास किये जाने चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)