Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडनैनीताल के अंकित का NASA में हुआ सिलेक्शन, कोऑर्डिनेटर के तौर पर...

नैनीताल के अंकित का NASA में हुआ सिलेक्शन, कोऑर्डिनेटर के तौर पर देंगे सेवाएं

nkit-Joshi-nasa

नैनीतालः अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA यानी ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ में एशिया कोऑर्डिनेटर के पद पर नैनीताल के अंकित जोशी का चयन हुआ है। मूल रूप से रानीखेत के रहने वाले अंकित ने अपनी प्राथमिक शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और सिंगापुर, डेनमार्क और दिल्ली विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन, पर्यावरण नीति में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की।

18 हजार फीट से अधिक ऊंची चोटियों पर भी कर चुके है चढ़ाई

एंटिन ने नेहरू पर्यावरण संस्थान, उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है और 18 हजार फीट से अधिक ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है। उनकी पत्नी प्रीतिका नैनीताल के मशहूर अंतरराष्ट्रीय सिनेमेटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह की बेटी हैं। अंकित इससे पहले कई जगहों पर आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर चुके हैं. उनके पास कार्यक्रम प्रशासन, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास आदि में अंतर्राष्ट्रीय विकास के क्षेत्र में 11 वर्षों का अनुभव है। वह अब बैंकॉक में नासा के सर्वियर एशिया कार्यालय में सर्वियर साइंस कोऑर्डिनेशन कार्यालय के मुख्य सदस्य के रूप में काम करेंगे।

ये भी पढ़ें..Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपा नियुक्ति

अंकित को मिली ये जिम्मेदारी

उनकी भूमिका नासा (NASA) के मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर में हिंदूकुश और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए नासा के उपग्रहों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जलवायु परिवर्तन, कृषि, भूमि उपयोग और पारिस्थितिकी पर निर्णय लेने में देशों की सहायता करना होगी। उनकी जिम्मेदारियों में एशियाई महाद्वीप में विज्ञान के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की देखरेख करना और दीर्घकालिक योजनाओं के लिए वैचारिक नेतृत्व प्रदान करना भी शामिल है। वह नेपाल स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन आईसीएमओडी और बैंकॉक में एशियाई तैयारी केंद्र की गतिविधियों की भी निगरानी करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें