Sports IPL 2024

IPL 2024, Ruturaj Gaikwad: धोनी-कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़... गायकवाड़ ने बनाया विराट रिकॉर्ड

blog_image_661d141d8c4c5

IPL 2024 Ruturaj Gaikwad, नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2,000 रन पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले वह अपनी फ्रेंचाइजी के केवल चौथे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा वह आईपीएल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। गायकवाड़ ने 40 गेंदों में 69 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान गायकवाड़ 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

Ruturaj Gaikwad आईपीएल करियर

रुतुराज गायकवाड़ ने 58 IPL मैचों 2,021 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 16 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* है। गायकवाड़ सिर्फ 57 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। 

इस सूची में उनसे ऊपर क्रिस गेल (48 पारी) और शॉन मार्श (52 पारी) हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में सीएसके के लिए फाफ डु प्लेसिस (92 मैचों में 2,721 रन), एमएस धोनी (226 मैचों में 4,547 रन) और सुरेश रैना (176 मैचों में 4,687 रन) के बाद चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

इस सीज़न की बात करें तो गायकवाड़ ने अब तक छह मैचों में 44.80 की औसत और 130 से अधिक की स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतकों के साथ 224 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69 है, जिससे वह इस सीज़न में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ेंः-ICC Champions Trophy Winners List: ICC चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीमों की लिस्ट [1998 - 2017]

IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी 

  1. रुतुराज गायकवाड़ - 57 पारियां
  2. केएल राहुल - 60 पारियां
  3. सचिन तेंदुलकर - 63 पारियां
  4. ऋषभ पंत - 64 पारियां
  5. गौतम गंभीर - 68 पारियां

CSK ने मुंबई को 20 रन से धोया

मैच की बात करें तो सीएसके ने मुंबई को 20 रन से हराय दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (40 गेंदों में 69 रन) और शिवम दुबे (38 गेंदों में नाबाद 66 रन) और अंतिम ओवर में एमएस धोनी (चार गेंदों में नाबाद 20 रन, तीन छक्के) की विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवरों में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब की मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई।

मुंबई के लिए ईशान किशन (23 रन) और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। इस मैच में रोहित अपना दूसरा आईपीएल शतक बनाने में सफल रहे, लेकिन तिलक वर्मा (31 रन) के अलावा रोहित को किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला जिससे मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के लिए मथीशा पथिराना (4/28) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)