ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति Featured

शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उत्सुक, PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

pm-modi

Lok Sabha Elections 2024, नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को गुजरात के आणंद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए दुआएं कर रहे हैं और पाकिस्तान 'राजकुमार' को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। 

पाकिस्तानी नेता ने की थी राहुल गांधी की तारीफ

दरअसल, पीटीआई प्रमुख इमरान खान के करीबी और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhary) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Ganchi) का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी अयोध्या में आयोजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। फवाद चौधरी ने इस वीडियो को एक्स हैंडल पर रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'राहुल ऑन फायर'।

पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी जमकर साधा निशाना

पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी की इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पीएम मोदी ने गुजरात में चुनावी रैली में राहुल गांधी पर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "संयोग देखिए, आज कांग्रेस भारत में कमजोर होती जा रही है। यानी माइक्रोस्कोप से भी कांग्रेस को ढूंढना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन मजे की बात ये है कि इधर कांग्रेस मर रही है और उधर पाकिस्तान रो रहा है।"

ये भी पढ़ेंः- कांग्रेस नेता बोले- आपदा में केंद्र से नहीं मिला एक धेला, हमने दिया मुआवजा

पीएम ने आगे कहा, "आपको पता चल गया होगा कि अब पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए दुआएं मांग रहे हैं। पाकिस्तान शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है, कांग्रेस तो वैसे भी पाकिस्तान की मुरीद है।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस की ये साझेदारी अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। देश के दुश्मन आज भारत में मजबूत सरकार नहीं चाहते। वो कमजोर सरकार चाहते हैं। देश के दुश्मन 2014 से पहले की सरकार चाहते हैं।

कांग्रेस राज में हउआ था पाकिस्तान

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारे देश में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान की स्थिति बहुत खराब थी। पाकिस्तान के आतंक की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। जो देश कभी आतंकवादियों का निर्यात करता था, वो आज आटे के आयात के लिए दर-दर भटक रहा है। जिसके हाथ में कभी बम थे, वो अब भीख मांग रहा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी। फिर कहते थे कि हमने पाकिस्तान को डोजियर दे दिया है। देखिए, मोदी की मजबूत सरकार डोजियर पर अपना समय बर्बाद नहीं करती। लेकिन, मोदी की मजबूत सरकार आतंकवादियों के घर में घुसकर उन्हें मारती है।"



(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)