ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश राजनीति

सीएम योगी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- सनातन का अपमान करने वालों का विसर्जन करेगी जनता

Congress which insults Sanatan Yogi

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के भगवान राम पर दिए गए बयान का कटाक्ष किया। सीएम योगी ने इसे सनातन परंपरा पर ठेस और अपमानित करने वाला बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम और शिव को एक-दूसरे का विरोधी बताने वाली कांग्रेस हमेशा बांटो और राज करो की मंशा से काम करती रही है।

कांग्रेस के पतन शुरुआत

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने शिव की आराधना की थी। भगवान शिव ने भी राम की पूजा की थी। राम और शिव अलग नहीं हैं। कांग्रेस लगातार सनातन का अपमान करती है। कांग्रेस की प्रवृत्ति भारत की आस्था से खिलवाड़ करने की रही है।' खड़गे को कांग्रेस की संस्कृति से जो कुछ मिला है, वही बात वे अपने भाषणों में कह रहे हैं। ये सब कांग्रेस के पतन की नई शुरुआत है।  कांग्रेस का लोग विसर्जन करने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः-UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में आज बढ़ेगा सियासी पारा, अमित शाह करेंगे ताबड़ातोड़ रैलियां

भगवान राम और शिव पर की थी टिप्पणी

गौरतलब है कि खड़गे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भगवान शिव और राम को लेकर अपनी टिप्पणी की थी। खड़गे ने कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया की तुलना भगवान शिव से की। उन्होंने कहा था कि डहरिया राम से बराबरी का मुकाबला कर सकते हैं, क्योंकि 'वह शिव हैं'। उन्होंने कहा कि मेरा नाम भी मल्लिकार्जुन है अर्थात मैं भी शिव हूं। आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन नाम का एक ज्योतिर्लिंग भी है। भगवान राम और शिव पर उनके बयान ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।



(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)