Film Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

35
film-golmaal-5

Film Golmaal 5 : कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ का नाम सुनकर हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। गोलमाल फिल्म के सीक्वल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बता दें, अब तक इस फिल्म के चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं। वहीं फिल्म की अपार सफलता के बाद दर्शक आगामी पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी बीच फिल्म के निर्माता रोहित शेट्टी ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

रोहित शेट्टी ने गोलमाल के सीक्वल का खुलासा

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान गोलमाल के सीक्वल का खुलासा किया। रोहित शेट्टी ने कहा, ‘अभी भी वक्त है। गोलमाल के सीक्वल आते रहेंगे। ऐसा नहीं होगा कि, फिल्म नहीं बनेगी लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। चाहे गोलमाल हो या कॉप यूनिवर्स यह मेरे दिल के बहुत करीब है।’

ये भी पढ़ें: सुहाना और अगस्त्य के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन

दरअसल, रोहित शेट्टी ने भी अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि, वह जल्द ही 2008 में रिलीज गोलमाल रिटर्न्स की अगली कड़ी ‘गोलमाल 5’ के साथ वापसी करेंगे। बता दें, रोहित शेट्टी की पहली फिल्म गोलमाल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरमन जोशी, तुषार कपूर, अरशद वारसी और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी चार फिल्में रिलीज हुईं। अब सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म के सभी कलाकार भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)