Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणासरकार की अनदेखी से नाराज हुए सफाई कर्मचारी, दी ये बड़ी चेतावनी

सरकार की अनदेखी से नाराज हुए सफाई कर्मचारी, दी ये बड़ी चेतावनी

Haryana: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (Municipal Employees Union Haryana) के आह्वान पर नगर परिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने सरकार के अड़ियल रवैये व सफाई कर्मचारियों को स्थायी न करने के विरोध में मंगलवार को शहर में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मानी गई मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की।

Haryana भर में आंदोलन का ऐलान

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार संघ की मांगों को नहीं मानती है तो कर्मचारी पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करने पर मजबूर होंगे। इससे पहले कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद की एक बैठक नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष नरेश राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया। कर्मचारी नेता ओमप्रकाश लोट ने बताया कि रोहतक में आयोजित नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार द्वारा अपनाए जा रहे अड़ियल रवैये पर रोष व्यक्त किया गया तथा पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐलान किया गया।

Haryana CM ने की थी मानदेय बढ़ाने की घोषणा

राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारी हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे तथा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश सरकार के साथ वार्ता हुई थी। इस वार्ता में सरकार के अधिकारियों ने संघ की कई मांगों को मान लिया था, लेकिन अभी तक इन्हें लागू नहीं किया गया, जिससे प्रदेश भर के नगर परिषद व नगर पालिका कर्मचारियों में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी जींद के एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी सफाई कर्मचारियों का मानदेय 26000 से बढ़ाकर 27000 करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसी भी कर्मचारी को एक रुपए की भी बढ़ोतरी नहीं मिली। यह सरकार झूठों व जुमलेबाजों की सरकार है। बार-बार झूठी घोषणाएं कर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया जा रहा है, लेकिन अब कर्मचारी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-Varanasi Temple : संभल के बाद अब वाराणसी के मुस्लिम इलाके में मिला प्राचीन मंदिर

अगर सरकार ने समय रहते सफाई कर्मचारियों से किए गए वादों को लागू नहीं किया तो सभी सफाई कर्मचारी 9 व 10 जनवरी को 12 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर जिला सचिव विजय ढाका, वीरू रत्ती, राजाराम, संजू रत्ती, डोर टू डोर प्रधान प्रताप सिंह सहित कई कर्मचारियों ने संबोधित किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें